Saturday, 8 April 2023

जाह्नवी की खूबसूरती पर हुए फ़िदा, दिशा पाटनी को जमकर कर रहे ट्रोल, इवेंट में हसीनाओं ने बिखेरा हुस्न का जलवा

 

शुक्रवार को मुंबई में एक इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे हुए थे। एक्ट्रेसेस अपनी अदाओं से कहर ढाती नजर आईं। दरअसल ये एक स्टाइल अवॉर्ड था जिसमें तो सितारे भी पूरे स्टाइलिश अंदाज में नजर आये।  इस मौके पर दिशा पाटनी, जाह्नवी कपूर, कियारा आडवाणी, विद्या बालन, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे और वाणी कपूर सहित अन्य लोग पहुंचे। इनके अलावा काजोल, नोरा फतेही, सनी लियोनी, मौनी रॉय और अन्य को भी देखा गया। 
Also Read:अपना पसीना बेचकर करोड़ों कमाती है ये हसीना, लोगों को दीवाना बना देती है शरीर की इस महक

जाह्नवी की खूबसूरती ने मोहा, दिशा पाटनी हुईं  ट्रोल 

आयोजन में जाह्नवी की खूबसूरती ने सभी को मोह लिया। यह हसीना लाइम ग्रीन कलर का थाई-हाई स्लीट ड्रेस में थी। साथ ही उन्होंने सिल्वर हील्स कैरी किए। वहीँ लाल रंग के कटआउट ड्रेस में कियारा आाडवाणी पोज देते हुई मुस्कुरा रही हैं। वहीँ दिशा पाटनी हमेशा की तरह बोल्ड अवतार में दिखीं। ग्रे कलर का ड्रेस पहना था। अपने सेम लुक के चलते सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। बेबी पिंक कलर की खूबसूरत सी ड्रेस में अनन्या पांडे नजर आईं। सिल्वर कलर का गाउन में पहुंची सनी लियोनी ने सभी का ध्यान खिंचा। नोरा के भी अपने आउटफिट और खूबसूरती से सभी का ध्यान खींचा। हाई-नेक व्हाइट ड्रेस में बिंदास अंदाज में नजर आईं। कार्तिक आर्यन सफेद शर्ट, ग्रे ब्लेजर और पैंटस में पहुंचे थे। 


No comments:

Post a Comment