Saturday, 1 July 2023

लग्जरी बस में आग लगाने से 26 लोगों की मौत, महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण हादसा, जानिए कैसी हुई दुर्घटना


Accident In Buldhana Maharashtra: महाराष्ट्र के बुलढाणा (Buldhana) में एक भीषण बस हादसा हो गया है। जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं जिन्हे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुलढाणा (Buldhana) में सिंदखेड़ में दुर्घटना के बाद प्राइवेट लग्जरी बस में आग लग गई। बस में लगने से कई लोगों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा 26 तक पहुंच गया है। बस में करीब 32 मौजूद थे।  घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे परहुआ। 

बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि के मुताबिक बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 32 यात्रियों से भरी एक बस में आग लगने से 26 लोगों की मृत्यु हो गई है और कई घायल हो गए।  घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। 

Also Read13 की दुल्हन से शादी रचाने आया 32 साल का दूल्हा, वरमाला डालने की चल रही थी तैयारी, तभी...

यह दुर्घटना बीती रात करीब डेढ़ बजे हुई। घटना के वक्त बस में 32 यात्री थे, जिसमें से 26 लोगों की जान चली गई है। 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया है कि बस का टायर फटने की वजह से बस पलट गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे की वजह रास्ता भी बाधित हो गया। 

बताया जा रहा है कि इस हादसे में प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है। हादसे के बाद बस करीब डेढ़ घंटे तक धूं-धूंकर जलती रही लेकिन मौके पर रेस्क्यू के लिए फायर डिपार्टमेंट और पुलिस की टीम नहीं पहुंची। यदि समय रहते रेस्क्यू शुरू हो जाता तो इतने लोगों जान नहीं जाती 

बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के भी आदेश दिए हैं। 

No comments:

Post a Comment