Saturday, 19 August 2023

Pawan Singh Death: यंग एक्टर पवन सिंह की मौत, कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, यह बनी मौत की वजह!

 


मुंबई। मनोरंजन जगत से फिर एक गमगीन कर देने वाली खबर सामने आई है। युवा अभिनेता पवन सिंह का निधन हो गया है। वह हिंदी और तमिल टीवी के जाने मने एक्टर थे। महज 25 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। इस उभरते कलाकार के अचानक चले जाने से सिनेमा इंडस्ट्री के लोगों के साथ ही उनके फैंस गमगीन हैं। 

Also Readरीवा में ITI कॉलेज का प्राचार्य 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, अपने ही कॉलेज क्लर्क से बिल भुगतान में मांग रहा था कमीशन

जानकारी के मुताबिक अभिनेता पवन को शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हार्टअटैक आया। जिसके तुरंत बाद ही उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  पवन मुख्यरूप से कर्नाटक के मांड्या जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि पवन के शव को मुंबई से उनके पैतृक स्थान मांड्या ले जाया जायेगा। जहां उनके परिवार के सदस्यों द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  काम के सिलसिले में अभिनेता पवन सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। वह हिंदी और तमिल के कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके थे। पवन के अचानक निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। हालांकि अभी तक इस अभिनेता के निधन की ऑफिशियली जानकारी नहीं दी गई है। 

No comments:

Post a Comment