Tuesday, 8 August 2023

कभी टपकती हुई चॉल में दिन बिताने वाली मनीषा रानी की चमकी ऐसी किस्मत कि मिले 5 फिल्मों के ऑफर, जानिए कैसे हुईं इतनी पॉपुलर

 

नई दिल्ली। अभिनेत्री मनीषा रानी (Manisha Rani) की किस्मत इन दिनों बुलंद है। कभी खस्ताहाल चॉल में टपकती हुई छत के नीचे रहने को मजबूर मनीषा आज अपनी मेहनत और हुनर के दम पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं।  'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) में एंट्री के बाद, मनो उनकी किस्मत पलट गई, आज उनके पास पांच फिल्मों के ऑफर हैं। 

बिहार राज्य के मुंगेर की रहने वाली अभिनेत्री मनीषा रानी (Manisha Rani) ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किल दौर का सामना किया, लेकिन अब उनकी जिंदगी में हर वो चीज है, जिनके वो सपने देखती थीं। रील्स के जरिये पॉपुलर हुईं मनीषा अब फ़िल्मी पर्दे पर अपना जलवा दिखाएंगी। मनीषा को डांस में गहरी रुचि रही है। वे ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए कोलकाता चली गई। वहां वो एक खस्ताहाल चॉल जिसकी छत टपकती थी में रहती थीं। यहां रह कर उन्होंने डांस करने के अलावा डांस सिखाने भी लगीं। इसके बाद वो 'DID' के लिए मुंबई चली आईं। इसके बाद जब वो कोलकाता वापस आईं, तो टिकटॉक में वीडियो बनाने लगीं, जिसके जरिये धीरे-धीरे वो स्टार बन गईं। 

Also Read:अपनी टांगे दिखाकर यह महिला महीने में कमाती है करोड़ों, करती है ये दावा...

इंडिया में जब टिकटॉक बंद हुआ, तो वे खूब दुखी हुईं और रोईं भी। फिर MOJ ऐप से उन्हें ऑफर आया, लेकिन उनसे यह मौका भी छिन गया। जिंदगी में आये उतार-चढ़ाव ने मनीषा को काफी कुछ सिखाया। जो लोग कभी उनके वीडियो देखकर उनको खारिज कर देते थे, आज वही लोग उन्हें फिल्मों में ऑफर दे रहे हैं। मनीषा के पास 5 फिल्मों के ऑफर मिले हैं। 

No comments:

Post a Comment