Friday, 25 August 2023

WWE के मशहूर रेसलर्स Bray Wyatt का 36 की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक, जानिए कैसे हुई मौत?

नई दिल्ली। खेल जगत से एक बहुत ही दुखद खबर आई है। WWE के पूर्व हैवीवेट चैंपियन (heavyweight champion) ब्रे वायट (Bray Wyatt) का निधन हो गया है।  महज 36 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। बतादें कि ब्रे वायट (Bray Wyatt) WWE के खतरनाक रेसलर्स में से एक थे। ब्रे वायट (Bray Wyatt) का जन्म अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में हुआ था। ब्रे वायट (Bray Wyatt) के निधन की जानकारी ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट कर दी। जानकारी के मुताबिक WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर (chief content officer) ट्रिपल एच ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया कि विंडम रोटुंडा जिन्हे ब्रे वायट के नाम से भी जाना जाता है। वो अब हमारे बीच नहीं रहे उनका निधन हो गया है। 

Also ReadYoutube देखकर घर पर पत्नी की करवा रहा था नेचुरल डिलीवरी, ज्यादा ब्लीडिंग से महिला की मौत, जानिए पूरी घटना

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रे वायट (Bray Wyatt) का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। इसी साल की शुरुआत में वो कोविड 19 से भी संक्रमित हो गए थे। जिसके चलते उनकी दिल की बीमारी बढ़ गई थी। जिससे अचानक हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। उन्होंने साल 2009 में फ्लोरिडा चैंपियनशिप रेसलिंग (Florida Championship Wrestling) में डेब्यू किया था। 


No comments:

Post a Comment