Wednesday, 16 August 2023

मऊगंज जिले में दर्ज हुई पहली FIR, पुलिस ने शुरू की जांच, जानिए क्या हुई वारदात

मऊगंज। 4 मार्च 2023 को गठन के बाद 15 अगस्त 2023 को मध्यप्रदेश का 53वां जिला मऊगंज अस्तित्व में आ गया है। रीवा जिले की तीन तहसीलों को मिलकर इस नए जिले को बनाया गया है। मऊगंज में कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अमला पहले से ही मुस्तैद था। जिले के रूप में मऊगंज में जो पहली  FIR दर्ज हुई है, वह मारपीट की है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर परिवार के लोगों ने युवक के साथ मारपीट की थी। मऊगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

Also Readरीवा में युवती ने दिखाई बहादुरी, चन्दन की लकड़ी काटते हुए चोर को दौड़कर दबोचा, जानिए पूरा मामला

मऊगंज थाने के उपनिरीक्षक नागेन्द्र यादव के मुताबिक 15 अगस्त मंगलवार की शाम पीड़ित बृजभान प्रजापति की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी एक ही परिवारिक के सदस्य है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। फरियादी के बयान लिए गए हैं। आरोपिओं की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।


No comments:

Post a Comment