Saturday, 19 August 2023

अब रीवा नहीं आएंगे केजरीवाल, कार्यक्रम की अनुमति निरस्त होने से पार्टी में आक्रोश, जानिए अब विंध्य में कहां होगी सभा

रीवा. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal, national convenor of Aam Aadmi Party) का रीवा में 20 अगस्त को प्रस्तावित दौरा निरस्त हो गया है। यह कार्यक्रम शहर के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम (Krishna Raj Kapoor Auditorium) में होना था। इसके लिए ऑडिटोरियम (Auditorium) का शुल्क जमाकर पार्टी ने रसीद भी प्राप्त कर। लेकिन शुक्रवार को राजनीतिक व्यक्ति बताया कर कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कर दी गई। इस पर पार्टी की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई है। आरोप लगाया है कि राजनीतिक साजिश के तहत केजरीवाल का रीवा में कार्यक्रम निरस्त कराया गया है। कहा गया है कि उनके दौरे से विंध्य के राजनीतिक समीकरणों में एक नया बदलाव होने की उम्मीद थी।

Also Readपति बहुत प्रेम करते हैं, लेकिन मैं परिवार में...! शादी के चंद माह बाद की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

आम आदमी पार्टी ने लगाए आरोप 
आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष दीपक सिंह के मुताबिक राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का रीवा में गैर राजनीतिक कार्यक्रम था, वह लोगों से जनसंवाद करने के लिए आने वाले थे। इसी वजह से खुले स्थान पर किसी चुनावी सभा जैसा आयोजन नहीं किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया है कि रीवा का प्रशासन पक्षपात पूर्वक कार्य कर रहा है। कुछ दिन पहले ही टीआरएस कालेज (TRS College) के ग्राउंड में बीजेपी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। जबकि कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि उक्त ग्राउंड में केवल खेल गतिविधियां ही संचालित होंगी। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने आरोप लगाया है कि भाजपा और कांग्रेस ने साजिश के तहत और अपने राजनीतिक नुकसान के डर से अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कराई है। बताया गया है कि अब यह कार्यक्रम 20 अगस्त को सतना में होगा। 


No comments:

Post a Comment