Rewa News: पति बहुत प्रेम करते हैं, लेकिन मैं परिवार में...! शादी के चंद माह बाद की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

Friday, 18 August 2023

/ by BM Dwivedi

 

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में करहिया मंडी के पास शांति विला कॉलोनी में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी का ली।  पुलिस के मुताबिक महिला ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के समय वह घर के ऊपर के मंजिला में अकेली थी। कूदने वाली रस्सी से फंदा बनाकर बेड में चढ़कर वह फांसी में झूल गई। पति अपनी मां का इलाज कराने जबलपुर गए थे। घर में बहु और ससुर ही थे। ससुर घर के नीचे के हिस्से में थे, जब बहुत देर तक बहू की आहट नहीं मिली। तो उन्होंने पहले आवाज लगाई फिर ऊपर के कमरे में गए। वहां देखाकर हैरान रह गए। बहू फांसी के फंदे से लटक रही थी। इसके तुरंत बाद उन्होंने चोरहटा पुलिस, बेटा व मायके पक्ष को खबर दी। पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुँच गए। मायके पक्ष ने आरोप लगते हुए पुलिस के सामने ही ससुर से हाथापाई की है।

Also Readचीनी महाठग ने ऐप के जरिये 9 दिन में 1200 गुजरातियों को लगाया 1400 करोड़ का चूना, एसआइटी ने शुरू की जांच

दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद
महिला ने आत्महत्या से पहले दो पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे पुलिस ने मृतका के बेड रूम से बरामद किया है। हालांकि उसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। सुसाइड नोट में पिता और बहन सहित पति का जिक्र किया है। पत्र में लिखा है कि उसे कोई परेशानी नहीं है। लेकिन इस परिवार में वह अजेस्ट नहीं कर पा रही। पति भी बहुत प्रेम करते हैं। मेरे मरने के बाद पुलिस उन्हें परेशान न करे। साथ ही लिखा कि उसकी ऑलमारी में पैसे रखे हैं, जिसे उसके पिता जी को दे दिया जाए। क्योंकि उन पर शादी का बहुत कर्ज पड़ा है।

Also Readप्यार का प्रपोजल ठुकराने पर 20 साल के युवक ने 12 साल की बच्ची को मां के सामने चाकू से गोदा, जानिए पूरी वारदात

सरकारी हेड क्लर्क पद से रिटायर हुए हैं ससुर 
चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाण्डेय के मुताबिक गुढ़ बंजारी निवासी वंदना दुबे (29) की शादी रवि प्रकाश पाण्डेय निवासी शांति विला B-2 कॉलोनी से जून 2023 में हुई थी। सुसराल पक्ष के लोग मूलत: मढी गांव थाना चोरहटा के रहने वाले हैं। मृतका के ससुर सरकारी कर्मचारी थे जो हेड क्लर्क पद से रिटायर हो चुके हैं। मृतका के पति दो भाई हैं। बड़े भाई परिवार सहित विदेश में रहते हैं। जबकि छोटा भाई यहां अपने माता-पिता व पत्नी के साथ रहता है। कुछ दिनों से मां की तबियत खराब थी, जिनका उपचार कराने वह जबलपुर गया था।

Also ReadMP News: झोलाछाप घर पर ही पेट में चीरा लगाकर कर रहा था ऑपरेशन, महिला की मौत, जानिए पूरी घटना

ऑटो चालक ने हाईफाई परिवार में की बेटी की शादी 
बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ने अपनी बेटी की शादी हाईफाई परिवार में की थी। जिसके चलते काफी कर्जदार भी हो गया। मायके पक्ष ने पुलिस के सामने हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल सहित नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला ने भी घटनास्थल देखा। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved