Tuesday, 29 August 2023

'पिछली सरकारों को ISRO पर नहीं था भरोसा मून मिशन के लिए नहीं था कोई बजट', पूर्व वैज्ञानिक का सामने आया वीडिओ

 


नई दिल्ली: चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) की ऐतिहासिक सफलता के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। विज्ञान के क्षेत्र में आज दुनियाभर में आज भारत का डंका बज रहा है। इस बीच इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन (Nambi Narayanan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) पर कोई भरोसा नहीं था और उनके पास मून मिशन के लिए कोई बजट आवंटन नहीं था।’ 

Also Read:MP: उज्जैन में लगेगी विश्व की पहली वैदिक घड़ी, काल गणना के सिद्धांत पर बताएगी समय, तैयार हो रहा सात मंजिला टावर

नंबी नारायणन के इस वीडिओ को BJP ने भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल के दौरान ISRO के हालातों पर बात करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में नंबी ने कहा कि उनकी प्राथमिकताएं अलग-अलग थीं, उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी। तब की सरकार द्वारा बजट आवंटित नहीं किया गया। उन्होंने आगे कहा कि ‘इसरो के पास अनुसंधान कार्य के लिए कोई जीप या कार तक नहीं थी। सिर्फ एक बस थी, जो शिफ्टों में चलती थी। ’ वहीं BJP ने ट्वीट करते हुए कहा है कि पीएम मोदी ने बजट में वृद्धि की है और हमेशा वैज्ञानिकों के साथ उनकी सफलताओं और विफलताओं में साथ खड़े हैं। 

बतादें कि चंद्रमा की सतह पर टचडाउन बिंदु का नाम ‘शिव शक्ति’ रखने की पीएम मोदी की घोषणा पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ISRO के पूर्व वैज्ञानिक ने कहा कि, ‘हो सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी आपकोपसंद न हों, यह आपकी समस्या है। लेकिन आप इसे बदल नहीं सकते हैं, इसका श्रेय और किसे दिया जाएगा?


No comments:

Post a Comment