Thursday, 17 August 2023

MP News: झोलाछाप घर पर ही पेट में चीरा लगाकर कर रहा था ऑपरेशन, महिला की मौत, जानिए पूरी घटना

 

मऊगंज। मध्यप्रदेश के नवगठित जिले मऊगंज में झोलाछाप की करामात से एक महिला की जान चली गई। वह महिला के घर पर ही उसका ऑपरेशन कर रहा था। महिला के पेट में चीरा लगाने पर उसके गर्भाशय से आंतें बाहर आ गईं जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होने पर आरोपी कैंची और ब्लेड वहीं छोड़कर भाग गया। घटना बुधवार शाम की है, गुरुवार को पुलिस और FSL टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

Also Readअभी रीवा से ही ऑपरेट होगा मऊगंज जिले का CCTNS, कंट्रोम रूम बनने के बाद बनेगी नई व्यवस्था

जानकारी के मुताबिक मामला हनुमना थाना क्षेत्र के उकसा कोठार गांव का है। पुलिस के अनुसार आरोपी झोलाछाप तीन दिन से बुजुर्ग महिला का उपचार कर रहा था। 16 अगस्त की शाम को भी वह महिला के घर पहुंचा और उसका ऑपरेशन करने लगा। इस दौरान उसने उसकी बहू को कमरे से बाहर कर दिया। जब वृद्ध महिला की मौत हो गई तो उसे छोड़कर वह भाग गया।

Also Readसीधी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस में अचानक लगी आग, खिड़कियों और दरवाजे से कूदकर लोगों ने बचाई जान

हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले के मुताबिक दुआसिया साकेत (65) को पेट में काफी समय से तकलीफ थी। जिसका इलाज आरोपी कर रहा था। जिस वक्त वह ऑपरेशन कर रहा था, तब घर पर सिर्फ बहू ही थी। बाकी लोग मजदूरी करने के लिए बाहर चले गए थे। बहु ने ही पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को संदिग्ध मानते हुए सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला और SDOP मऊगंज इंद्राज सिंह ने मौके का निरीक्षण किया।‌ हनुमना थाना प्रभारी के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment