Tuesday, 22 August 2023

अच्छे रिव्यू के बावजूद गदर 2 और OMG 2 के बीच पिस रही अभिषेक बच्चन की 'घूमर', सोशल मीडिया पर तारीफ भी हुई बेअसर

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bacchan) काफी समय बाद बड़े पर्दे पर लौटे हैं। उनकी फिल्म 'घूमर' इस शुक्रवार रिलीज हुई है। लेकिन यह फिल्म दो बड़ी फिल्मों के बीच पिसती हुई नजर आ रही है।  गदर 2 और OMG 2 के बीच इस फिल्म को बहुत कम दर्शक मिल रहे हैं। अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर (Abhishek Bachchan and Saiyami Kher) की फिल्म 'घूमर' को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं।  जो लोग फिल्म देखकर लौट रहे वो दर्शक भी सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। बावजूद 'घूमर' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box office collection) पर इसका असर नहीं दिख रहा है। 

Also ReadCM योगी के पैर छूने पर सुपरस्टार रजनीकांत ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताई ये वजह...

पिछले हफ्ते रिलीज हुईं दोनों बड़ी फिल्में 'गदर 2' और 'OMG 2' का भौकाल अभी भी बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी दोनों फिल्में शुक्रवार और शनिवार को जमकर ऑडियंस थिएटर्स में जुटाई है। ऐसे में 'घूमर' को दर्शकों का अकाल पड़ा हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते नई फिल्म होने के बावजूद कमाई बहुत ही कम हो रही है। 

ट्रेड रिपोर्ट्स मुताबिक ओपनिंग वाले दिन फिल्म की कमाई लगभग 80 लाख के आसपास रही। जबकि शनिवार को 1 करोड़ से थोड़ी ही ज्यादा फिल्म की कमाई रही है। इस तरह से दो दिन में इस फिल्म ने 2 करोड़ रुपये के करीब ही कलेक्शन किया है। 

No comments:

Post a Comment