Saturday, 9 September 2023

लाल सिंह चड्ढा के बाद फिर Laapataa Ladies के साथ लौटे Aamir Khan, सामने आया फिल्म का टीजर, मिल रही तारीफ़

 

रहिये अपडेट, एंटरटेनमेंट। लाल सिंह चड्ढा के बाद एक बार फिर से Aamir Khan फिल्म प्रोड्यूसर बनकर Laapataa Ladies लेकर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। आमिर खान की फिल्मों में कुछ खास बात होती है जो उन्हें दूसरी फिल्मों से अलग बनाती है। ऐसी ही एक और फिल्म  जिसका नाम है लापता लेडीज जल्द ही आने वाली है। फिल्म का टीजर बेहद शानदार है। हालांकि आमिर इस फिल्म में एक्टिंग नहीं कर रहे हैं। आमिर खान प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को वो प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

Also Read:Simran Kaur के Viral Video ने मचाई तबाही, देखने वाले रह गए दंग

जबरदस्त है फिल्म का टीजर
Laapataa Ladies फिल्म का टीजर देखकर पता चल जाता है कि कहानी बिल्कुल हटके है। दरअसल टीजर से पता चलता है कि कहानी में उन दूल्हों का दर्द दिखाया गया है जिनकी दुल्हन शादी के तुरंत बाद ही गायब हो रही है। जिसकी रिपोर्ट लिखाने वो पुलिस स्टेशन भी जाते हैं, लेकिन परेशानी तब खड़ी हो जाती है जब दुल्हन की तस्वीर घूंघट में होती है। अब सवाल यह है कि दुल्हन भला गायब कहां हो रही हैं? और बिना फोटो के उन्हें ढूंढेंगे कैसे? फिल्म में रवि किशन पुलिस के किरदार में हैं और टीजर में उनकी एक्टिंग जबरदस्त है। फिल्म 5 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

No comments:

Post a Comment