Saturday, 9 September 2023

Rewa: व्यापारी ने की आत्महत्या, परिजनों ने दो लोगों पर ब्याज के रुपये न दे पाने पर लगाया हत्या का आरोप

 

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के रायपुर कचुर्लियान थाना क्षेत्र के परसा गांव के एक व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह आत्महत्या की जानकारी मिली। गांव से बाहर करीब दो किलोमीटर दूर अहरी में व्यापारी  का शव लटक रहा था। सुसाइड नोट व लाश को संदिग्ध देख वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ.आरपी शुक्ला ने घटनास्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चूहा मार दवा, डिस्पोजल, शराब की खाली शीशी आदि बरामद हुई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें समझाइश देकर पंचनामा कार्रवाई की है। रायपुर कर्चुलियान सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया गया। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Also Read:MP: डिलीवरी के बाद सौंपा नवजात का शव, अगले दिन फोनकर कहा- आपकी बच्ची भूखी है। दूध पिलाने कोई क्यों नहीं आ रहा है?

यह है पूरा मामला
रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी निरीक्षक रूपलाल उईके के मुताबिक 8-9 सितंबर की दरम्यानी रात अज्ञात कारणों से अशोक पटेल पुत्र जीवन लाल पटेल (48) निवासी परसा ने आत्महत्या कर ली। जहां शव लटकता मिला, वह खेत की अहरी वीरेन्द्र उपाध्याय की है। एफएसएल यूनिट द्वारा जांच कराई है। बताया गया है कि मृतक के बच्चे मऊगंज जिले के पटेहरा में दुकान चलाते हैं। 

Also Read:MP: सपने में आकर मरे हुए बेटे ने मां को किया मजबूर, तब जाकर उसकी करतूतों का हुआ ऐसे खुलासा, जिसने सभी को चौंका दिया

हत्या का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है कि, राजेश पटेल और सुरेश पटेल से मृतक का लेनदेन चलता है। ब्याज का पैसा न दे पाने का कारण आरोपियों द्वारा परेशान किया जा रहा था। बीती रात गांव से बाहर अहरी की ओर बुलाए थे और वहीँ मारकर लटका दिया। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment