Friday, 15 September 2023

MP लोकायुक्त कार्रवाई: कलेक्ट्रेट गेट पर 2 लाख की रिश्वत लेते सीएमओ गिरफ्तार, बिल पास करने रखी मांग

रहिये अपडेट, बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट में कलेक्टर कार्यालय के प्रवेश द्वार पर गुरुवार को दो लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने नगर पालिका परिषद मलाजखंड के सीएमओ शिव प्रसाद धुर्वे (CMO Shiv Prasad Dhurve) को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई बालाघाट के ठेकेदार सुशील सिंह चंदेल की शिकायत पर की गई है।

Also Read:Achievement: दुनिया को प्रभावित करने वाले टॉप 100 उभरते लीडर्स की सूची में हरमनप्रीत सहित तीन भारतीय

बकाया था 39.9 लाख का बिल

जानकारी के मुताबिक ठेकेदार ने नपा परिषद मलाजखंड में 2018-2022 तक डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का ठेका लिया था। इसका 39.9 लाख का बिल बाकी था। बिल पास करने के बदले सीएमओ शिव प्रसाद धुर्वे (CMO Shiv Prasad Dhurve) ने रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने शिकायत में बताया कि मार्च 2022 में उसे फिर कचरा उठाने का ठेका मिला। यह टेंडर तीन वर्ष के लिए था। इसके लिए भी सीएमओ ने कमीशन मांगा। रुपए नहीं देने पर ठेका ही निरस्त कर दिया। इसके बाद पुराना बिल पास करने और नए ठेके को जारी करने के लिए दो लाख में सौदा हुआ। गुरुवार को इसकी राशि देते समय जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने सीएमओ को धर दबोचा। लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े ने बताया कि धुर्वे को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।


No comments:

Post a Comment