Friday, 15 September 2023

Rewa: क्लीनिक में मरीजों का उपचार कर रहे डॉक्टर पर फायरिंग, SGMH में भर्ती, जानिए पूरी घटना

रहिये अपडेट, रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में बैकुंठपुर में स्थित क्लीनिक में गुरुवार दोपहर मरीजों का उपचार कर रहे डॉ दिवाकर सिंह पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली उनके सिर के ऊपरी हिस्से को टच करते हुए निकली है। अचानक हुई वारदात से लोग सहम गए, इतने में बदमाश भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कराई। चिकित्सक को उपचार संजयगांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also Read:MP लोकायुक्त कार्रवाई: कलेक्ट्रेट गेट पर 2 लाख की रिश्वत लेते सीएमओ गिरफ्तार, बिल पास करने रखी मांग
कनपटी के ऊपरी हिस्से को छूती हुई निकल गई गोली 
पीड़ित चिकित्सक के सहयोगी बृजलाल कुशवाहा के मुताबिक, डॉक्टर क्लीनिक में मरीजों का उपचार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए बदमाशों ने गोली मार दी। जो उनकी कनपटी के ऊपरी हिस्से को छूती हुई निकल गई। इलाज के लिए उन्हें संजयगांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। एडिशनल एसपी अनिल सोनकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी डॉ. दिवाकर सिंह से मिले और उसके बाद बैकुंठपुर के घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की।

Also Read:Achievement: दुनिया को प्रभावित करने वाले टॉप 100 उभरते लीडर्स की सूची में हरमनप्रीत सहित तीन भारतीय

डभौरा के रास्ते वह यूपी भाग गए!
हमले के बाद बदमाशों को पकड़ने जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई। वारदात के बाद बदमाश सिरमौर की ओर भागे थे। आशंका है कि डभौरा के रास्ते वह यूपी भाग गए होंगे। इसलिए पुलिस ने जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया और सड़कों पर बदमाशों की निगरानी के लिए दोपहिया वाहनों की जांच शुरू कर दी। रीवा शहर में भी कई स्थानों पर पुलिस ने वाहनों की जांच कराई, हालांकि बदमाशों का सुराग नहीं मिला।


No comments:

Post a Comment