रहिये अपडेट, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि अब लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा। इसके लिए फॉर्म शुक्रवार से भरे जाएंगे। टीकमगढ़ से इस आवेदन प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। अब सभी लाड़ली बहनों को हर महीने 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। लाड़ली बहनें जो सिलेंडर खरीद कर लाएंगी, उन्हें 450 रुपए और उसके मूल्य के बीच के अंतर की राशि उनके खाते में डाल दी जाएगी।
सीहोर में दी विकास की सौगात
दरअसल सीएम गुरुवार को सीहोर जिले के ग्राम पाचौर और निमोटा पहुंचे थे, जहां ग्राम वासियों को विकास कार्यों की सौगात दी। पाचौर में 21 करोड़ से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। यहां शिवराज ने कहा कि सस्ते गैस सिलेंडर से अब बचत और ज्यादा होगी। जो गरीब परिवार कच्चे मकान में रह रहे हैं या जिनके पास आवास नहीं है, उनके लिए हमने मुख्यमंत्री जन आवास योजना बनाई है।

No comments:
Post a Comment