Friday, 15 September 2023

Achievement: दुनिया को प्रभावित करने वाले टॉप 100 उभरते लीडर्स की सूची में हरमनप्रीत सहित तीन भारतीय

 

रहिये अपडेट, नई दिल्ली।  टाइम पत्रिका ने दुनिया को प्रभावित करने वाले टॉप 100 उभरते लीडर्स (Top 100 Emerging Leaders) की सूची में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Indian women's cricket team captain Harmanpreet Kaur) समेत तीन भारतीयों को शामिल किया है। ‘टाइम 100 नेक्स्ट : द इमर्जिंग लीडर्स शेपिंग द वर्ल्ड’ सूची में हरमनप्रीत (Harmanpreet Kaur) के अलावा भारत की डाटा पत्रकार नंदिता वेंकटेशन (Data journalist Nandita Venkatesan) और वास्तुकार वीनू डेनियल (Architect Vinu Daniel) को शामिल किया गया। इसमें भारतीय मूल के वैज्ञानिक नवारुण दासगुप्ता (Scientist Navarun Dasgupta) को भी जगह मिली है। टाइम पत्रिका के मुताबिक हरमनप्रीत ने महिला क्रिकेट को पहचान दिलाई।

Also Read:MP: मवेशी चराने के विवाद में चली गोलियां, 5 लोगों की हत्या, मरने वालों में पिता-पुत्र और भाई भी शामिल, जानिए पूरी घटना

डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तान

बतादें कि हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने जुलाई में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के ड्रॉ मैच के दौरान अंपायरों की आलोचना की थी। इसके कारण उन्हें दो मैचों से निलंबित करने के साथ ही मैच फीस का 75 फीसदी जुर्माना लगाया गया था। इस साल मार्च में हरमनप्रीत को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के शुरुआती सत्र में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया। इस प्रतियोगिता में उनकी टीम चैम्पियन बनीं।


No comments:

Post a Comment