Saturday, 16 September 2023

Rewa में सराफा व्यापारी के घर-दुकान में आयकर टीम की दबिश, 70 लाख रुपये गायब होने की दर्ज कराई थी शिकायत

रहिये अपडेट, रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा शहर में फोर्ट रोड स्थित सराफा व्यापारी के घर व दुकान में शुक्रवार को आयकर टीम ने दबिश देकर जांच शुरू की है। पता लगाया जा रहा कि व्यापारी के पास संपत्ति कहां से आई है और वह कितना टैक्स का भुगतान करते रहे हैं। यह जांच ऐसे समय शुरू हुई है जब हाल ही में सराफा व्यापारी के 70 लाख रुपए उनके ही कर्मचारियों द्वारा गायब किए जाने का मामला सामने आया है। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने दुकान में काम करने वाले लोगों को पकड़कर उनसे 62.20 लाख रुपए बरामद भी किए हैं। इसी बीच आयकर की टीम ने इतनी बड़ी रकम हासिल किए जाने के मामले में जांच शुरू कर दी है।

Also Read:MP: दुनिया को प्रभावित करने वाले टॉप 100 उभरते लीडर्स की सूची में हरमनप्रीत सहित तीन भारतीय

बचाव का तरीका ढूंढऩा शुरू
बीती रात जैसे ही अचानक आयकर विभाग की टीम फोर्टरोड पर कारोबारी के मकान और दुकान में जांच करने पहुंची तो आसपास के दूसरे दुकानदारों ने अपने लिए बचाव का तरीका ढूंढऩा शुरू कर दिया। टीम में जबलपुर और सतना के अधिकारी शामिल रहे। रीवा आयकर विभाग की टीम को दूर रखा गया है। जांच में अब तक आयकर में कितनी चोरी मिली है इसका खुलासा नहीं किया गया है। टीम के अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद तय हो पाएगा कि आयकर की स्थिति क्या है।

Also Read:केजरीवाल 18 को आएंगे रीवा में, AAP की महारैली में एक लाख लोगों को जुटाने का दावा

सुरक्षाकर्मियों के साथ नोकझोंक 
आयकर विभाग की टीम जैसे ही रात में अचानक जांच करने पहुंची तो वहां पर रहने वाले आसपास के लोग भी जमा हो गए। वह जानना चाहते थे कि आखिर क्या हुआ है। इसी बात को लेकर आयकर विभाग के अधिकारियों और उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों की स्थानीय लोगों के साथ नोकझोंक भी हुई। व्यापारी के पास बड़ी मात्रा में नकदी कहां से हासिल हुई है इससे संबंधित जो दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं उससे टीम संतुष्ट नहीं है। इसी वजह से लंबे समय तक जांच की प्रक्रिया जारी है। कुछ दिन पहले ही व्यापारी के कर्मचारी रहे अरिवंद कुमार सोनी, मुकेश सोनी और चालक अंकित साकेत को पुलिस ने पकड़ा है और उनके पास से नकदी बरामद की थी। एक साथ 62.20 लाख रुपए नकदी बरामद होने के बाद आयकर विभाग की टीम सक्रिय हुई है।


No comments:

Post a Comment