Saturday, 16 September 2023

Rewa: चुनाव के चलते MP में सक्रीय हुए केजरीवाल 18 को आएंगे रीवा में, AAP की महारैली में एक लाख लोगों को जुटाने का दावा

रहिये अपडेट, रीवा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) विधानसभा चुनाव के चलते मध्यप्रदेश में सक्रीय हैं। और लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। भोपाल और सतना के बाद अब 18 सितंबर को रीवा दौरे आ रहे हैं। उनके साथ पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान (Bhagwant Maan) भी रहेंगे। एसएएफ ग्राउंड में उनकी सभा आयोजित होगी, जिसमें एक लाख लोगों को जुटाने का दावा किया जा रहा है। यह जानकारी आप की प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल और प्रदेश सह प्रभारी दिनेश चड्ढा ने गुरुवार को पत्रकारवार्ता में दी।

Also Read:संसद के विशेष सत्र का एजेंडा तय, एक दिन पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक, नए भवन में संसद की शिफ्टिंग के भी संकेत

महारैली की तैयारियां जोरों पर 
प्रदेशाध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि महारैली की तैयारियां रीवा के एसएएफ ग्राउंड पर तेजी से चल रही हैं। वहीँ दिनेश चड्ढा ने कहा कि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषित कर दी गई है। जल्द ही प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी आ जाएगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जनता के साथ हमेशा धोखा किया, इसलिए अब जनता आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है।

No comments:

Post a Comment