Sunday, 10 September 2023

MP: भोपाल, नर्मदापुरम और रीवा में तेज बारिश का अलर्ट! इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर में भी पानी गिरने का अनुमान

रहिये अपडेट, भोपाल। नए मानसून सिस्टम के सक्रिय होने से मध्यप्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। प्रदेशभर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल, शिवपुरी, रीवा समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में भी बारिश की संभावना जताई है। 

Also Read:Rewa: व्यापारी ने की आत्महत्या, परिजनों ने दो लोगों पर ब्याज के रुपये न दे पाने पर लगाया हत्या का आरोप

प्रदेश में साइकोनिक सर्कुलेशन एक्टिव
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, नर्मदापुरम, देवास, शाजापुर, हरदा, बैतूल, विदिशा, दतिया, भिंड, टीकमगढ़, गुना, शिवपुरी, मुरैना, सतना, रीवा, शहडोल और अनूपपुर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के अनुसार प्रदेश में साइकोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिसकी वजह से शुक्रवार-शनिवार को उत्तरी मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहा। अब सिस्टम थोड़ा कमजोर हो रहा है। इसके बावजूद रविवार को भी कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। बताया जा रहा है कि 12-13 सितंबर से एक बार फिर से मानसूनी सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके असर से 18-20 सितंबर तक बारिश का दौर चलेगा। 


No comments:

Post a Comment