Saturday, 9 September 2023

CM शिवराज की घोषणा: अब हमेशा 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, 12वीं में 60% अंक लाने पर देंगे लैपटॉप, हर स्कूल में टॉप 3 बच्चों को स्कूटी

रहिये अपडेट, खरगोन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने बड़ी घोषणा की है। गरीब बहनों को केवल सावन महीने में ही नहीं बल्कि अब हमेशा ही 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जायेगा। सीएम शिवराज ने खरगोन जिले के सनावद में जन आशीर्वाद यात्रा रैली के दौरान कहा कि केवल सावन में ही नहीं, हमेशा 450 रुपए में ही गैस सिलेंडर दूंगा गरीब बहनों को। मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की, उन्होंने कहा कि अब 12वीं में 60 पर्सेंट लाने वाले विद्यार्थी को भी लैपटॉप दिया जाएगा। वहीँ अगले सत्र से हर स्कूल में 12वीं में टॉप थ्री पोजिशन लाने वाले स्टूडेंट्स को स्कूटी दी जाएगी। सीएम चौहान ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना की भी घोषणा की।

No comments:

Post a Comment