Saturday, 16 September 2023

Business: हर्षद मेहता के घोटाले में गंवाया पैसा, सड़क पर बेचे बैग, आज हैं करोडों की बैग कंपनी के मालिक

 

रहिये अपडेट, बिजनेस। वर्ष 1992 में स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता घोटाले में अपने पैसे गंवाने वालों में से एक थे मूलचंद जैन। इस घोटाले से उन्हें भारी झटका लगा। जब घोटाले के बाद उनकी पारिवारिक स्थिति खराब हो गई तो मूलचंद अपने बेटे तुषार जैन के साथ मुंबई की सड़कों पर बैग बेचने पर मजबूर हो गए। इसी काम को तुषार जैन ने जारी रखा और पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहे। संघर्ष करने के बाद तुषार ने 2012 में खुद की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोली। इसके जरिए उन्होंने कारोबार शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बैग की कुल लागत में श्रम लागत 35 प्रतिशत होती है, जोे बहुत लोगों के लिए रोजगार पैदा कर सकती है।

Also Read:Rewa: पुलिस के काम से खुश होकर थाना पहुंची वृद्धा, थाना प्रभारी को उपहार में दिया...

250 करोड़ का टर्न ओवर
तुषार की कंपनी देश की बड़ी बैग बनाने वाली कंपनी में से एक है। उनकी कंपनी का टर्नओवर 250 करोड़ रुपए हैं। सफलता की तरफ बढ़ते हुए तुषार ने बहुत सी कठिनाइयों का सामना किया लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी।

Also Read:MP: दुनिया को प्रभावित करने वाले टॉप 100 उभरते लीडर्स की सूची में हरमनप्रीत सहित तीन भारतीय

सोनम है ब्रांड एंबेसडर
उनकी कंपनी के बैग की ब्रांड एम्बेसडर एक्ट्रेस सोनम कपूर है। उन्होंनेे अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका सपना है उनकी कंपनी अगले 5 सालों में 1000 करोड़ का टर्नओवर तक पहुंच जाए।


No comments:

Post a Comment