Tuesday, 19 September 2023

Rewa: देर रात थाने के समीप बाइक सवारों ने सरेराह युवक को मारी गोली, वारदात से मचा हड़कंप, जानिए पूरी घटना



रहिये, अपडेट,रीवा।
मध्यप्रदेश के रीवा शहर में बेख़ौफ हो चुके बदमाशों ने सरेराह एक युवाक पर फायर का सनसनी फैला दी। थाने से कुछ कदमों की दूरी पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना दे बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। 

Also Read:MP चुनाव से पहले किसान-महिला और शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात, कैबिनेट बैठक में इन्हे किया गया मंजूर

ऐसे हुई वारदात 
जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाने के समीप की यह घटना बताई जा रही है। दिव्यांशु सिंह बघेल मंगलवार की रात करीब 10:00 बजे बाइक में सवार होकर जा रहा था। जब वह सिविल लाइन थाने के सामने पहुंचा तभी बाइक में सवार होकर आये तीन आरोपी उसे रोक लिया और उसके साथ विवाद करने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया। गोली युवक के हाथ में लगी और वह घायल हो गया। थाने के सामने गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायल युवक की इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर पुलिस उनको गिरफ्तार करने में लगी हुई है। हलाकि युवक अभी तक बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं जिससे आरोपियों के नाम सामने नहीं आए हैं। थाना प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि युवक पर फायर हुआ है जिसे अस्पताल लाया गया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment