Monday, 11 September 2023

MP: सीएम शिवराज ने कहा, बहनों की आमदनी को 10 हजार तक ले जाने के लिए दिन-रात एक कर दूंगा

रहिये अपडेट, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन में कहा कि, लाड़ली बहना योजना बहनों को सम्मान दिलाने का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि अब हमारा अगला लक्ष्य हर बहन की आय को 10 हजार रुपए तक करना है। इसके लिए दिन-रात एक कर दूंगा।सीएम ने कहा कि बहनों के 10 हजार रुपए तक के ऋण पर ब्याज भी सरकार देगी। 

Also Read:MP में डिप्टी कलेक्टर सहित 227 पदों पर वैकेंसी, MPPSC ने PSC-2023 का नोटिफिकेशन किया जारी
चौथी किस्त बहनों के खातों में भेजी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनदर्शन यात्रा से पूर्व अचलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और अच्छी बारिश की कामना की। इसके पश्चात शहर में करीब ढाई किमी की जनदर्शन यात्रा निकाली। राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन का आयोजन फूलबाग मैदान में हुआ। जहां से प्रदेश की 1.31 करोड़ बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की चौथी किस्त एक-एक हजार रुपए की अंतरित की। दौरान कुल 1269 करोड़ बहनों के खातों में भेजी गई। सीएम ने कहा, 10 अक्टूबर से अब हर महीने बहनों को 1250 रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान एक नारा भी दिया कि 'लाड़ली शक्ति जागेगी और सारी समस्या भागेगी'। सीएम ने बहनों को साथ मिलकर काम करने का संकल्प भी दिलाया।


No comments:

Post a Comment