MP में डिप्टी कलेक्टर सहित 227 पदों पर वैकेंसी, MPPSC ने PSC-2023 का नोटिफिकेशन किया जारी

Sunday, 10 September 2023

/ by BM Dwivedi

 

रहिये अपडेट, भोपाल। सरकारी पदों पर आसीन होने की तयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। MPPSC द्वारा PSC-2023 भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके माध्यम से डिप्टी कलेक्टर और पुलिस उप अधीक्षक सहित 227 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/पर जाकर 22 सितंबर 2023 से 21 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



Also Read:CM शिवराज की घोषणा: अब हमेशा 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, 12वीं में 60% अंक लाने पर देंगे लैपटॉप, हर स्कूल में टॉप 3 बच्चों को स्कूटी
शैक्षणिक योग्यता

MPPSC द्वारा PSC-2023 भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना चाहिए। मध्यप्रदेश के कैंडिडेट्स का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। क्योंकि चयनित उम्मीदवारों से साक्षात्कार के दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा जा सकता है। इंटरव्यू के दौरान सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होगा। जबकि दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।

आयु सीमा
MPPSC द्वारा PSC-2023 भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved