Thursday, 18 January 2024

Rewa: दिन की धूप भी नहीं दिला पा रही गलन से राहत, शाम होते ही कोहरा, पांच डिग्री से नीचे आ गया पारा

रहिये अपडेट, रीवा। सर्दी के इस मौसम में लगातार ठंड और गलन बढ़ती जा रही है। दिन में खिली धूप भी इस भीषण ठंड से राहत नहीं दिला पा रही है। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे के बाद धूप निकली लेकिन यह ज्यादा असर नहीं दिखा पाई। यही हाल बुधवार को भी रहा। आसमान में बादलों की वजह धूप कम ही रही। साथ ही ठंडी हवा की वजह से  गलन और भी बढ़ने लगी है। सुबह से लेकर पूरे दिन तक लोग ठंड का एहसास करते रहे। एक दिन पहले पारा पांच डिग्री से नीचे आ गया था। जिसकी वजह से बीती रात ठंडक अधिक रही। गुरुवार को आसमान में छाए बादलों की वजह से कुछ मौसम सामान्य हुआ। दिन का न्यूनतम तापमान 7.2  डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 20.2 रहा।

Read Alsow: Rewa: अब अपने घरों में ही पायडल मारकर तैयार की जा सकेगी बिजली, रीवा के दीपांशु की पार्ट डिजाइन और थ्योरी को आईआईटी रुढ़की ने स्वीकारा

सामान्य से तीन डिग्री कम तापमान
सामान्य से तीन डिग्री कम तापमान होने की वजह से दिनभर गलन का एहसास लोगों को होता रहा। शाम से ही लोग अपने घरों के पास आग तापते हुए नजर आते हैं।  मौसम के कारण बाजार से भी समय से पहले ही सन्नाटा पसर जाता है। अन्य दिनों में जहां रात्रि के ११ बजे के आसपास तक चहल बाजार में पहल रहती थी वहीं इन दिनों नौ बजे के बाद से ही बाजार और सड़कें सूनसान होने लगती हैं। 

No comments:

Post a Comment