Friday, 26 January 2024

Rewa: बेटी की शादी से एक दिन पहले परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, परिचित ने लूटी अस्मत, टूट गया रिश्ता

रहिये अपडेट, रीवा। जिले के सागरा थाना अंतर्गत एक बड़ी दुःखद घटना सामने आई हैं। यहां युवती से शादी के एक दिन पहले दुष्कर्म का मामला सामने आया है। होने वाली दुल्हन के साथ हुई इस वारदात के बाद ससुराल वालों ने रिश्ता भी तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवती किसी काम से जा रही थी। तभी रास्ते में स्कूल के पास आरोपी अभिषेक त्रिपाठी (24) निवासी खरहरी मिला और युवती को जबरन अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती का पूर्व का परिचित था। वारदात के बाद घर पहुंची युवती ने परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद युवती के साथ थाने पहुंच कर परिजन ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

Read Alsow: MP: पहली महिला पायलट रीवा की अवनि चतुर्वेदी गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली में मध्यप्रदेश की झांकी में लड़ाकू विमान से साथ दिखेगी

शादी वाले घर में छाया मातम 
बताया जा रहा है कि एक दिन बाद युवती की शादी होने वाली थी। बारात के स्वागत और शादी की सभी तैयारी हो चुकी थीं। बस बारात के आने का इंतजार था, लेकिन घटना के संबंध में जैसे ही ससुरालवालों को जानकारी हुई उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। ऐसे में युवती के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

No comments:

Post a Comment