Thursday, 29 August 2024

Rewa जिला अस्पताल में जटिल सर्जरी, महिला के पेट से निकाली 15 किलो की गांठ

रहिये अपडेट, रीवा. जिला अस्पताल में आधुनिक उपचार सुविधाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे जटिल ऑपरेशन अब आसानी से किए जा रहे हैं। हाल ही में जिला अस्पताल में एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन किया गया, जिसमें डॉक्टर आलोक सिंह दुबे ने एक महिला के पेट से 15 किलो की गांठ सफलतापूर्वक निकाली। 21 वर्षीय महिला, जो रायपुर कर्चुलियान की निवासी है, पेट दर्द की समस्या से परेशान थी। सामान्य उपचार से कोई लाभन मिलने के बाद, उसे 13 अगस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसका आयुष्मान कार्ड बनाकर विभिन्न जांचें की गई, जिनमें पता चला कि उसके पेट में बड़ी गांठ है। इसके बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। डॉक्टर ने बताया कि पेट में इस प्रकार की गांठ होना एक दुर्लभ स्थिति है, जो लाखों व्यक्तियों में से किसी एक को ही होती है। दो घंटेतक चले इस जटिल ऑपरेशन में डॉ. दुबे के साथ डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. प्रवेश आर्या, डॉ. रूपा, डॉ. राधा सिंह, डॉ. प्रियंका मिश्रा और अन्य चिकित्सा कर्मियों ने सहयोग प्रदान किया। ऑपरेशन के बाद युवती पूरी तरह से स्वस्थ हो गई है और उसके उपचार को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क प्रदान किया गया है।

No comments:

Post a Comment