Sunday, 4 August 2024

Rewa News: पटवारी चाहें तो राजस्व महाअभियान चलाने की जरूरत ही न पड़े, जरूरत है जिम्मेदारी समझने और निभाने की

रहिये अपडेट, रीवा. शहर के कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में आयोजित मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के विकास में पटवारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पटवारियों की मांगों को शासन स्तर से पूरा कराने का तत्परता से प्रयास किया जायेगा। लेकिन पटवारियों की जिम्मेदारी है कि राजस्व संबंधित प्रकरणों का समय पर निराकरण करें, कोई प्रकरण लंबित न रहे और प्रदेश में राजस्व महाअभियान न चलाना पड़े।

इसे भी पढ़ें : Rewa News: दीवार ढहने से चार स्कूली बच्चों की मौत, तीन मासूम भर्ती, जानिए किसकी लापरवाही से बुझ गए घर के चिराग

पटवारी अपने हल्के में किसानों के सभी कार्य टीम भावना से करें 
शुक्ल ने कहा कि पटवारी अपने हल्के में किसानों के सभी कार्य टीम भावना के साथ अपनी योग्यता एवं कुशलता के साथ समय पर करें क्योकि राजस्व संबंधी विवाद सिर्फ पटवारी ही समाप्त करा सकते हैं। पटवारी यदि चाह लें तो राजस्व महाअभियान संचालित करने की जरूरत ही नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि जनहित के मामले में सभी को मिल कर कार्य करना चाहिए तभी हम अपने प्रदेश व जिले को ऊंचाईयों तक ले जाने में सक्षम हो पायेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री शुक्ल का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह बघेल ने पटवारियों की विभिन्न मांगों की ओर उप मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। उप मुख्यमंत्री ने उल्लेखनीय कार्य के लिए दिव्या नायक को सम्मानित किया। इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, पूर्व महापौर राजेन्द्र ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में पटवारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment