रीवा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक तीन के मैदान में हुए इस कार्यक्रम में कुल 200 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधकर नया जीवन शुरू किया। यह योजना मध्य प्रदेश शासन द्वारा गरीब, निर्धन और कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए संचालित की जा रही है, जिसके तहत सामूहिक विवाह व निकाह करवाए जाते हैं और प्रत्येक जोड़े को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

No comments:
Post a Comment