Friday, 23 January 2026

Rewa News : रीवा में शादी के विवाद में गुस्साई युवती आत्मह#त्या करने पुर्वा फॉल पर पहुंची

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वा जलप्रपात से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवती वाटरफॉल के मुहाने पर खड़ी होकर गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या करने वाली थी। वह रेलिंग पार करके वाटरफॉल की “डेड लाइन” पर जाकर खड़ी हो गई। नीचे गहरी खाई और चारों ओर सन्नाटा हर पल को और भयावह बना रहा था। छलांग लगाने ही वाली थी कि आसपास मौजूद अन्य सैलानियों ने उसे आवाज देकर रोका और तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपीस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और मौजूद लोगों ने युवती से लगातार संवाद बनाए रखा, लेकिन वह आत्मघाती कदम उठाने पर अड़ी रही। युवती द्वारा हाथ हिलाकर अलविदा कहने पर मौके पर मौजूद सभी की सांसें थम गईं। एक पल के लिए ऐसा लगा कि वह गहरी खाई में कूद जाएगी। पुलिस टीम ने पूर्ण संयम और संवेदनशीलता दिखाते हुए युवती को उसके परिजनों की याद दिलाई, मिन्नतें कीं और बार-बार समझाइश दी। करीब ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद युवती ने अपना इरादा बदल लिया। पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे मौके पर मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, युवती जिस व्यक्ति से शादी करना चाहती है, परिजन उसके खिलाफ हैं और उसकी मर्जी के विपरीत कहीं और शादी का दबाव बना रहे हैं। इसी मानसिक तनाव और गुस्से में वह आत्मघाती कदम उठाने पूर्वा जलप्रपात पहुंची थी।

No comments:

Post a Comment