रीवा। रीवा रेलवे स्टेशन की हाईटेक पार्किंग व्यवस्था को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक मऊगंज सुखेंद्र सिंह बन्ना अपने समर्थकों के साथ पार्किंग क्षेत्र में धरने पर बैठ गए। किसान सम्मेलन से लौटते हुए उन्होंने लगभग दो घंटे तक धरना दिया और 'ड्रॉप एंड गो' की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की।
पूर्व विधायक का आरोप है कि 'ड्रॉप एंड गो' में पांच मिनट तक पार्किंग मुफ्त है, लेकिन इससे थोड़ा भी अधिक समय लगने पर दोगुना जुर्माना वसूला जा रहा है, जो यात्रियों के साथ अवैध वसूली के समान है। उनका कहना है कि कई बार वाहन पांच मिनट में हट जाता है, लेकिन बूम बैरियर स्कैन करने या अन्य तकनीकी कारणों से अतिरिक्त समय लग जाता है, जिससे यात्रियों को अनावश्यक रूप से अधिक राशि चुकानी पड़ती है। विरोध करने पर मारपीट की नौबत तक आ जाती है।
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रीवा स्टेशन एनएस तृतीय श्रेणी का है, इसलिए 'ड्रॉप एंड गो' की समय-सीमा पांच मिनट निर्धारित है। इस सीमा में बदलाव का अधिकार केवल रेलवे बोर्ड को है। उच्च अधिकारियों को मांग भेजने का आश्वासन मिलने के बाद पूर्व विधायक ने अपना मांग-पत्र सौंपा और धरना समाप्त कर दिया।
स्थानीय यात्रियों और समर्थकों का कहना है कि पार्किंग की यह व्यवस्था आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मामले को लेकर आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर टिकी हुई है।

No comments:
Post a Comment