Monday, 30 January 2023

महिला ने आधी रात सोते समय पति पर उड़ेला खौलता हुआ तेल, पति बुरी तरह से झुलसा, गंभीर हालत में भर्ती

Woman pours boiling oil on husband while sleeping at midnight: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक महिला ने खौलता हुआ तेल अपने पति पर उड़ेल दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। आधी रात घरेलू कलह के चलते हुई इस घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दौड़े। शोर सुनकर आसपास के गांव वाले भी इकट्ठा हो गये। बताया जा रहा है कि महिला ने सोते समय पति पर तेल डाल दिया है। खौलते हुये तेल से युवक का सिर और चेहरा गंभीर रूप से झुलसा गया। जिसे देखकर परिवार के लोग नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गये। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ती देख संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल रीवा के लिए रेफर कर दिया। एसजीएमएच के बर्न यूनिट में घायल का इलाज चल रहा है। 

इसे भी देखें: Rewa News: तराई अंचल में अवैध रेत उत्खनन पर दो एफआइआर, दो मशीनें जब्त कर की गईं नष्ट

एसजीएमएच रीवा रेफर

नईगढ़ी पुलिस के मुताबिक रविवार-सोमवार की दरमियानी रात यह वारदात हुई। रमेश साकेत पुत्र सजल साकेत 40 वर्ष निवासी भीर के ऊपर उसकी पत्नी ने खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है। पहले परिजन घायल को नईगढ़ी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गये थे जहां से एसजीएमएच रीवा रेफर कर दिया गया। एसजीएमएच के बर्न यूनिट में घायल का इलाज चल रहा है।

पति-पत्नी में हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि रविवार को किसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके चलते आक्रोशत पत्नी ने आधी रात को सोते समय पति की जान लेने की कोशिश की। और उस पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया।

No comments:

Post a Comment