रीवा. विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे ही सत्ता और विपक्ष मतदाओं को रिझाने पसीने बहाने लगे। एक ओर जहां भाजपा विकास यात्रा निकाल कर मतदाताओं के बीच उपलब्धि गिना रहा वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भाजपा के विकास की पोल खोलते हुये कमलनाथ और राहुल गांधी की नीति का बखान कर रहे है। चुनाव परिणाम ही बतायेगा कि भाजपा और कांग्रेस खींचातानी में जनता का रूख किस करवट बदला। कांग्रेस नेत्री कविता पांडेय जनता की आवाज बन कर हमेशा ही सक्रिय रहीं और समय-समय पर भाजपा को घेरती रहीं। यहीं वजह है कि एक ओर जहां रीवा की जनता उनको कविता दीदी के नाम से पुकारती है तो वहीं दूसरी ओर पार्टी ने उनके कार्यो को देखते हुये मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद से नवाजा है।
Also Read:कुमार विश्वास को आरएसएस पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, हंगामा बढ़ने पर मांगनी पड़ी मांफी!
फ्लाई ओवर से विकास पुरूष को दिखाया आईना
भाजपा 18 वर्षो से सत्ता पर काबिज है। रीवा से राजेंद्र शुक्ला विधायक चुने जाते है। विधायक से लेकर मंत्री तक का सफर तय किया। इस बीच उनके चहेतों ने जमकर फायदा उठाया। कोई फ्लाई ओवर का निर्माण किया तो कोई जबलपुर से रीवा में आकर अपने पैर पसार लिये। जनता के टैक्स से फायदा उठाने वाले उनके चहतों ने राजेंद्र शुक्ला को विकास पुरूष से नवाज दिया। गुरूवार के दिन महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय अपने कार्यकर्ताओं के संग शहर में विकास पुरूष की विकास देखने रतहरा-चोरहटा मार्ग पहुंची। देखा तो हाल में बना फ्लाई ओवर भ्रष्टाचार के आंसू बहा रहा था। जगह-जगह दरारें पड़ी हुई है। जिनको महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय ने अपने सहयोगियों के साथ सीमेंट, बालू से प्लास्टर करते हुये रीवा के विकास पुरूष को आईना दिखाने का प्रयास किया।
लाड़ला भाई योजना लाईये नौटंकी बाज मामा
इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि नौटंकी बाज मामा यदि लाडला भाई योजना लाई होती और युवा बेरोजगारों को नौकरी दी होती तो आज लाडली बहना, लाडली पथ जैसे नौटंकी करनी की आवश्कता नहीं पड़ती। लाड़ली बहना बताते हुये 1 हजार रुपये खाते में देने की बात कर वोट साधने की कोशिश कर रहे हैं जो बेहद निंदनीय है। हर महिला का यह सपना होता है कि उनका पति सुहाग और श्रंगार का सामान खरीद कर लाये। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुये कहा कि प्रदेश की 3 करोड़ बहने अपने पति को रोजगार देने की मांग कर रही हैं न कि 1 हजार रुपये देकर ठगने की।

No comments:
Post a Comment