Kapoor family's ancestral bungalow sold! हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज कपूर को भला कौन नहीं जानता है। उनकी फिल्मों को देखकर लोग बड़े हुये हैं। उनके द्वारा अभिनीति और बनाई गई यादगार फिल्में हैं, जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। उनकी विरासत को आज उनका परिवार आगे बढ़ा रहा है। कूपर परिवार के तमाम सदस्य अपनी कला से लोगों का मनारंजन कर रहे हैं। फिल्मों के साथ ही राज कपूर की तमाम प्रॉपर्टीज भी उनके इतिहास और पर्सनैलिटी के साक्ष्य हैं। लेकिन अब कुछ कारणों से उनकी प्रॉपर्टी बिकती जा रही है। कुछ साल पहले आरके स्टूडियोज बिक गया था। और अब, कपूर खानदान का पुश्तैनी बंगले को भी बेच दिया गया है। जिसके डील करोड़ों में हुई है और देश की बड़ी कंपनी ने इसे खरीदा हे।
बिक गया राज कपूर का पुश्तैनी बंगला!
साल 2019 में राज कपूर का आइकॉनिक स्टूडियो, आरके स्टूडियो को गोदरेज प्रॉपर्टीज को बेच दिया गया था। जिसके स्थान पर अब एक प्रीमियम मिक्स-यूज प्रोजेक्ट- 'गोदरेज आरकेएस' का निर्माण किया जा रहा है। जो इसी साल बनकर तैयार हो जाएगा। आरके स्टूडियो के बाद राज कपूर का खानदानी बंगला भी बिक गया है। बतादें कि इस बंगले में राज कपूर अपने पूरे परिवार के साथ रहा करते थे। उनके दुनिया से जाने के बाद उनकी पत्नी कृष्णा कपूर यहां रहा करती थीं।
Read Also: पत्नी का जन्मदिन भूलने पर खानी पड़ती है हवालात की हवा, इस देश में है सख्त कानून
इस कंपनी ने खरीदा बंगला
राज कपूर का पुश्तैनी बंगला, जिसे 'आरके कॉटेज' के नाम से जाना जाता है। जो कि चेंबूर में स्थित है। रिपोट्र्स के मुताबिक इस बंगले को गोदरेज प्रॉपर्टीज ने ही 100 करोड़ रुपये में अक्वाइअर कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस बंगले की डीड ऑफ कन्वेअन्स राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर, उनकी बेटी रीमा जैन, नाती-नातिन निताशा नंदा और निखिल नंदा और छोटी बहू नीतू कपूरने साइन की है। एक एकड़ में फैले इस बंगले के स्थान पर अब गोदरेज प्रॉपर्टीज द्वारा एक 500 करोड़ रुपये का हाउजिंग प्रोजेक्ट में डेवेलप किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment