जुमार्ने के साथ काटनी पड़ती है जेल की सजा
पहली बार में रियायत, दूसरी बार भूले तो सजा
दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पर पत्नी का जन्मदिन भूलना बड़ा अपराध माना जाता है। इस देश के कानून के मुताबिक पत्नी का बर्थडे भूलने पर पति को पांच साल तक की कैद भी हो सकती है। दरअसल यह कानून अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर समोआ देश में है। बतादें कि इस देश में कानून का बहुत ही सख्ती से पालन होता है। यह देश जितना अपनी खुबसूरती के लिए प्रसिद्ध है उतना ही अपने सख्त कानून के लिये भी जाना जाता है। सामोआ देश में यदि पति पहली बार पत्नी का जन्मदिन भूल जाता है तो उसे थोड़ी रियायत मिल जाती है। पहली बार में उसे सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया जता है। लेकिन यदि दोबारा ऐसी गलती होती है तो फिर पति को दंड भुगतना पड़ता है। दूसरी बार पत्नी का जन्मदिन भूलने पर पति के खिलाफ मुकदमा चलाया जाता है। उसे जुर्माने के साथ जेल भी काटनी पड़ सकती है, वो भी पांच साल की सजा।
इसे भी देखें : पार्टनर को किस करने के हैं जबरदस्त फायदे, इन बीमारी पर होता है चौंकाने वाले असर
कानून के प्रति महिलाओं को किया जाता है जागरूक
इस कानून का गंभीरता से पालन कराने के लिये सामोआ में विशेष टीम गठित की गई है। जो इस बात पर नजर रखती है कि इस कानून का सही तरीके से पालन हो रहा है कि नहीं। इस देश में रहने वाले सभी कपल्स को इस कानून का पालन करना पड़ता है। पुलिस भी इस कानून को लेकर गंभीरता से काम करती है। शिकायत मिलने पर तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई करती है। इसके अलावा महिलाओं को इस कानून के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर लगाये जाते हैं।
No comments
Post a Comment