जानी मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक का इन दिनों बुरा हाल है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फोलोइंग है। रूबीना भले ही टीवी शोज में नजर नहीं आतीं लेकिन वो अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिये कनेक्ट रहती हैं। उनके द्वारा पोस्ट शेयर करते ही वायरल हो जाती। लेकिन ऐक्ट्रेस ने इस बार जो तस्वीरें शेयर की है, उसे देख कर सभी हैरान रह गये। दरअसल तस्वीरों में उनके सूजे हुए होंठ, लाल आंखे... देख फैंस को टेशन हो गई। रूबीना की ये हालत देख हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर रूबीना के साथ ये कैसे हो गया।
इसे भी देखें : लड़कियों का शादी के बाद वजन बढ़ना क्यों हो गया आम, जानिये एक्सपर्ट्स की जुबानी, ऐसे करें नियंत्रण
सूज गए होंठ, लाल हुई आंखें
हालही में एक्ट्रेस रूबीना कुछ तस्वीरें ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें उनकी हालत बहुत खराब दिख रही है। तस्वीरों में रूबीना की आंखें लाल और नम हैं तो वहीं उनके होंठ सूजे हुये हैं। उनकी हालत ऐसी है कि पहली नजर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। रूबीना की इन तस्वीरों को देखकर लोगों के होश ही उड़ गए। रूबीना की ऐसी हालत देख फैंस कमेंट कर कारण पूछ रहे हैं। वहीं कई लोग उन्हें सुधार के लिए सलाह भी दे रहे हैं।
इसे भी देखें : मल्होत्रा परिवार की बहू के बोल्ड लुक पर अटकी लोगों की नजरें, शादी के बाद पहली बार मुंबई पहुंचे कियारा-सिद्धार्थ
ऐसे बिगड़ी रूबीना की हालत
अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुये रूबीना ने लिखा- बुखार, खराब गला, इंफेक्शन और सूजे हुए होंठ...। आगे लिखा कि मैं बतख की तरह दिख रही हूं। इस हालत से बहुत परेशान हूं और कभी-कभी खुद को देखकर हंसी भी आ रही है।
No comments:
Post a Comment