एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़े सुंदरता में लगा रहे थे चार चांद
Kiara Advani Bold after Marriage: बॉलीवुड कलाकार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा सात फरे लेने के बाद मुंबई पहुंच चुके हैं। काफी समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार दोनों ने 7 फरवरी, 2023 को शादी कर ली। कियारा और सिद्धार्थ ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में डेस्टीनेशन वेडिंग करते हुये सात फेरे लिए। दोस्तों और परिवार वालों के बीच शादी का आयोजन हुआ। मीडिया को वेडिंग से दूर ही रखा गया था। शादी के बाद ये कपल जैसलमेर से पहले दिल्ली गये, एक प्राइवेट रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। अब अब दोनों मुंबई आ गए हैं। बतादें कि 12 फरवरी, 2023 को मुंबई में फिर से एक रिसेप्शन पार्टी है जिसमें बॉलीवुड कलाकार शामिल होंगे। रिसेप्शन पार्टी से एक दिन पहले यानी 11 फरवरी को दोनों लोग मुंबई पहुंच चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर यह कपल साथ नजर आया। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन कियारा का बेहद बोल्ड लुक सामने आया।
बांटी शादी की मिठाइयां
शादी के बाद पहली बार मुंबई पहुंचे कियारा और सिद्धार्थ मीडिया वालों से मिले और उन्हें शादी की मिठाई भी दी। इस दौरान सिद्धार्थ ने क्रीम कलर का खूबसूरत कुर्ता पहने हुये थे, जबकि मल्होत्रा परिवार की बहू कियारा का लुक बेहद बोल्ड था। जिसके चलते सभी की नजरें उन पर ठहर गईं।मल्होत्रा परिवार की बहू ने किया हैरान
मुंबई पहुंचने के दौरान खूबसूतर सूट में कियारा एयरपोर्ट से बाहर निकली हैं। एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़े उनकी सुंदरता में और भी निखार ला रहे थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने जो सूट पहना हुआ था वह सबको हैरान कर रहा था। कियारा ने इस दौरान बेहद डीप नेक सूट पहने हुये थीं। सूट का डिजाइन भी काफी अलग था। इस सूट में वह अपना क्लीवेज फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
No comments
Post a Comment