Saturday, 4 February 2023

मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह ने किया गजब कारनामा, देशभर में हो रहा नाम, रीवा से है इनका गहरा नाता

Mandla collector Harshika Singh did amazing feat:
मध्यप्रदेश के मंडला जिले की कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपनी लगन और प्रयास से गजब का कारनामा कर दिखाया है। उनीक बदौलत आज मंडला जिला राष्ट्रीय स्तर पर छाया हुआ है। उन्होंने अपने बेहतर कौशल से महज दो सालों में मंडला जिले को देश का पहला आदिवासी साक्षर जिला बना दिया है। इसके लिए उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया है। बतादें कि जुलाई 2020 में हुए सर्वे के मुताबिक मंडला जिले में करीब सवा दो लाख लोग साक्षर नहीं थे। जिसमें अधिकतर लोग ऐसे थे जो  वनांचल और आदिवासी इलाकों के थे। ऐसे लोग अक्सर ही बड़ी संख्या में कलेक्टर के सामने हर जनसुनवाई में आते और हमारे खाते से धोखाधड़ी कर पैसे निकाले जाने की शिकायत करते। जिसके बाद कलेक्टर ने सोचा यह सब इनके साथ निरक्षर होने के चलते हो रहा है। उसके बाद कलेक्टर ने इन लोगों को निरक्षरता से आजादी दिलाने की ठानी ली। इसके लिए उन्होंने कई नवाचार किये। इस साक्षरता की मुहिम में उन्होंने महिला और बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी व सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा गांव के पढ़े लिखे लोगों को भी जोड़ा। इन सब के सहयोग से उन्होंने निराक्षर लोगों को पढऩा-निखना सिखवाया और अपने संकल्प को पूरा किया। साक्षर होने के बाद पिछड़े जिले में गिना जाने वाले मंडला जिला अब खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

इसे भी देखें :सलमान के पिता सलीम खान ने बताई हेलेन से दूसरी शादी करने की वजह? सालों बाद इस बात पर तोड़ी चुप्पी

राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

इस अप्रत्याशित कार्य के चलते कलेक्टर हर्षिका सिंह और मंडला जिला का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहचान कायम की है। खास बात यह भी है कि साक्षरता की इस मुहिम में सरकार का एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ। अर्थात बिना किसी अलग से बजट दिये ही कलेक्टर हर्षिता सिंह के मार्गदर्शन और प्रयास से इस कार्य पूर्ण हुआ है और आज समूचा जिला साक्षर हो गया। इस अप्रत्याशित कार्य में सफलता के लिए नई दिल्ली में प्रधानमंत्री की हाथों उन्हें सम्मानित भी किया गया है। बतादें कि हर्षिका सिंह के पति रोहित सिंह भी आईएएस हैं।

इसे भी देखें :रामायण की 'सीता' की बेटियां मोह लेंगी मन, खूबसूरती में मां से नहीं कम, जानिये दीपिका के परिवार के बारे में

रीवा से है गहरा संबंध

कलेक्टर हर्षिका सिंह का मध्यप्रदेश के रीवा जिले से गहरा संबंध है, दरअसल हर्षिका सिंह रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान जनपद में अध्यक्ष रह चुके लाल बहादुर सिंह की बहू हैं। जिन्होंने अपनी इस उपलब्धि से रीवा जिले का भी नाम गौरवाविंत किया है।

No comments:

Post a Comment