Saturday, 4 March 2023

बॉलीवुड में पहली बार इस फिल्म में खेली गई थी होली, इस फिल्म मेकर ने लिया था बड़ा रिस्क!, देखें वीडियो और जाने पूरी स्टोरी


First Holi Song In Bollywood Movie: 
होली एक ऐसा त्योहार है जिसे लेकर हर उम्र के लोगों में बहुत क्रेज देखने को मिलता है। रंगों का त्योहार होली अब बिलकुल ही करीब है इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इस साल होली 8 मार्च 2023, दिन बुधवार को मनाई जाएगी। आम लोगों के साथ ही  बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारे भी धूमधाम से होली मनाते हैं। कई बॉलीवुड फिल्मों में होली में भी खेलते हुए दिखाया गया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री और होली का बहुत ही गहरा नाता है। कई फिल्मों में फिल्माये गए होली के गीत आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हैं। आइये जानते हैं कि बॉलीवुड फिल्मों में होली का ट्रेंड कैसे शुरू हुआ और सबसे पहले किस फिल्म में होली का गीत फिल्माया गया था? आगे की कहानी जानने से पहले  देखिये आन फिल्म का ये होली गीत -

Also Read16 साल की उम्र में खोई सुनने की क्षमता, पहले ही प्रयास में बनी IAS Topper, जानिये कैसे तय किया सफलता का ये सफर

पहली बार इस मूवी में खेली गई थी होली 

बॉलीवुड सिनेमा में होली का त्योहार ब्लैक एंड व्हाइट के ज़माने से मनाया जा रहा है। आजादी से पहले साल 1940 में औरत (Aurat ) फिल्म रिलीज हुई थी, इसी फिल्म में पहली बार होली का त्योहार मनाते हुए दिखाया गया था, लेकिन इस फिल्म में असली रंग नहीं दिख पाया था क्योंकि यह फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी। महबूब खान ने इस मूवी को डायरेक्ट किया था। महबूब खान ने कुछ सालों 1957 में  अपनी ही फिल्म औरत का रीमेक बनाया, इस फिल्म को नाम दिया मदर इंडिया (Mother India)। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
Also ReadAnushka Sharma-Virat Kohli महाकाल की शरण में पहुंचे, आम लोगों के साथ आरती में हुए शामिल, देखें विडिओ

बॉलीवुड में होली का ट्रेंड महबूब खान की देन 

फिल्म मदर इंडिया (Mother India) में महबूब खान (Mehboob Khan) ने होली के रंगों को रंगीन पर्दे पर दिखाया। यह फिल्म आज भी खूब देखी जाती है। मदर इंडिया (Mother India) फिल्म में नर्गिस, राजेंद्र कुमार, सुनील दत्त जैसे सितारे दिखे थे। हालांकि, मदर इंडिया से पहले भी कई फिल्में रंगीन पर्दे पर रिलीज हो चुकी थीं, उसमें महबूब खान की भी एक फिल्म थी, जिसका नाम था आन (AAN )। इस फिल्म में दिलीप कुमार, निम्मी, नादीरा और प्रेमनाथ जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म 1952 को रिलीज हुई थी, और महबूब खान ने इस फिल्म में भी होली के दृश्य फिल्माया था। इस तरह से  ये कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड में होली ट्रेंड महबूब खान ने ही शुरू किया था।  उनके बाद तो फिर सिलसिला शुरू हो गया। 

No comments:

Post a Comment