Anushka Sharma and Virat Kohli At Mahakaleshwar Mandir Ujjain : क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन दिनों दोनों स्टार काफी चर्चा में बने हुए हैं। फोटोज देखा जा सकता है कि महाकाल के दर्शन के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया और बेहद सादगी से महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान जहां अनुष्का शर्मा साड़ी और विराट कोहली धोती पहने नजर आए। देखिये विडिओ -
Also Read:महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी 28 में भूमि पेडनेकर की एंट्री! खबर के फैलते ही मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला
परंपरा के मुताबिक किये महाकाल के दर्शन
उज्जैन में महाकालेश्वर ( Mahakaleshwar Mandir Ujjain) के दर्शन के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Anushka Sharma and Virat Kohli ) पहुंचे। दोनों ने परंपरा के मुताबिक परिधान पहन कर दर्शन किये। अनुष्का शर्मा ने साड़ी और विराट कोहली धोती में नजर आए। महकालेश्वर मंदिर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सभी आम लोगों के साथ आरती में शामिल हुए। दोनों की ये सादगी फैंस को खूब पसंद आ रही है। दर्शन के लिए बैठीं अनुष्का शर्मा हाथ जोड़े दिखाई दीं। फोटो में एक्ट्रेस का सादापन फैंस को बहुत भाया। वहीं विराट कोहली के अंदाज की भी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
Also Read:16 साल की उम्र में खोई सुनने की क्षमता, पहले ही प्रयास में बनी IAS Topper, जानिये कैसे तय किया सफलता का ये सफर
भक्ति में लीन दिखे विराट और अनुष्का
महाकाल की भक्ति में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma and Virat Kohli ) लीन नजर आए। दोनों स्टार वहां रहकर मंदिर में होने वाले भजन-कीर्तन में भी शामिल हुए। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने महाकाल के मंदिर में साथ में आरती की। बता दें कि इससे पहले विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन भी दर्शन करने के लिए गए थे। कपल की उन तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।
No comments
Post a Comment