Friday, 31 March 2023

MP Weather Update: राजधानी भोपाल में बूंदाबांदी, रीवा सहित इन जिलों में बौछार के आसार

भोपाल। इन दिनों एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। जिसके असर से प्रदेश में तीन वेदर सिस्टम सक्रिय हैं। वातावरण में नमी के कारण मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल बने हुए हैं। जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में कहीं–कहीं वर्षा भी हो रही है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रीवा, खजुराहो, गुना, नरसिंहपुर, नौगांव, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, सतना, उमरिया और सागर में वर्षा हुई। जबकि भोपाल, दमोह, दतिया, उज्जैन में हलकी बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को भी ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा के आसार हैं। जबकि भोपाल में बूंदाबांदी हो सकती है।

Also ReadCovid-19:पैन-आधार को लिंक करने की सरकार ने बढ़ाई समय सीमा, जानिए क्या है नई डेडलाइन

एक चक्रवात बना हुआ है

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में मौजूद है। जिसके असर से उत्तर–पश्चिमी राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। अलग–अलग स्थानों पर बन रहे इन तीन वेदर सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। साथ ही कहीं–कहीं वर्षा भी हो रही है।  शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment