Friday, 31 March 2023

Navjot Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू कल हो सकते हैं रिहा, पटियाला जेल में काट रहे सजा, ट्विटर पर शेयर की जानकारी

Navjot Singh Sidhu News: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) कल जेल से रिहा हो सकते हैं। इन दिनों वो पटियाला जेल (Patiala Jail) में सजा काट रहे हैं। रिहाई की जानकारी सिद्धू के ट्विटर हैंडल से साझा की गई है।  हालांकि पंजाब सरकार (Punjab Government) की ओर से इसकी विधिवत जानकारी नहीं दी है। अभी कैदियों की रिहाई को लेकर बैठकों का दौर जारी है।  बता दें कि 1990 के रोड रेज मामले में एक साल की सजा होने के बाद 20 मई 2022 से नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पटियाला जेल में बंद हैं। 

Also ReadCovid-19: कोरोना का कहर, एक दिन में बढ़ गए 50% मरीज, New Cases 3 हजार के पार, 6 कोविड मरीजों की मौत

सजा पूरी होने में 48 शेष, पहले ही रिहाई!

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को 19 मई 2022 को एक साल की सजा सुनाई गई थी।  इस लिहाज से 18 मई तक सिद्धू को जेल में रहना पड़ता। लेकिन जेल के नियमों के मुताबिक, हर महीने कैदियों को 4 दिन की छुट्टी दी जाती है। बतादें कि सजा के दौरान सिद्धू ने एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है। इस तरह से उनकी सजा 48 दिन पहले  ही पूरी हो जाएगी।  इससे पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर भी सिद्धू के रिहाई की उम्मीद लगाई जा रही थी।  उम्मीद थी कि जिन 50 कैदियों को गणतंत्र दिवस पर विशेष छूट दी जाती है उनमें सिद्धू का भी नाम आ सकता है।  लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 

Also Readपैन-आधार को लिंक करने की सरकार ने बढ़ाई समय सीमा, जानिए क्या है नई डेडलाइन

पंजाब की राजनीति में दबदबा 

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह (Navjot Singh Sidhu) सिद्धू पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम हैं। वो हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। (BJP) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिद्धू कांग्रेस (Congress) के साथ भी एक दमदार पारी खेल रहे हैं। सिद्धू की पंजाब की राजनीति में एक बड़ी अहमियत है।  सियासी तौर पर सिद्धू ने खुद को काफी मजबूत बनाया है। बीजेपी से वो तीन बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस में आने के बाद भी उनकी राजनीतिक अहमियत बरकरार है। 

No comments:

Post a Comment