Monday, 6 March 2023

Rewa News: मिलन के बाद बेहोशी में पति की हत्या, गुमराह करती रही पत्नी, सख्ती पर साढ़ू ने बताई वारदात की ये वजह

husband murdered in unconsciousness after meeting: रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात श्रमिक की हत्या कर दी गई। रात ही एफआरबी को सूचना दे दी गई। सुबह होते-होते शहर में आग की तरह खबर फैल गई कि भाजपा कार्यालय अटल कुंज के समीप एक श्रमिक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके साढ़ू भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस संदेहियों से गहन पूछतांछ कर रही है। शाम तक पुलिस द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया। पुलिस ने मृतक श्रमिक श्यामलाल कोल पिता परदेशी कोल 45 वर्ष निवासी खड्डी थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जो अंतिम संस्कार करने शव को लेकर अपने गृह ग्राम चले गये।

Also Read: लाडली बहना योजना लांच, अब हर महीने खाते में आएंगे 1 हजार रुपए, जानिये योजना से जुड़ी पूरी जानकारी

पुलिस को गुमराह करती रही पत्नी, बाद में उगल दी सच्चाई

बताया जाता है कि शक के आधार पर पुलिस ने मृतक श्यामलाल की पत्नी गोल्ली कोल 40 वर्ष को अपने हिरासत में ले ली। साथ ही गोल्ली कोल के जीजा छोटेलाल कोल भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछतांछ में मृतक की पत्नी ने बताया कि रात दोनो सो रहे थे। तभी दो नकाबपोश युवक घुसे और लाठियों से पीटकर उसके पति की हत्या कर दी। वहीं दूसरी ओर छोटेलाल कोल का कहना था कि वह अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। रात गोल्ली आई और बताई कि कुछ लोग उसके पति के साथ मारपीट कर रहे है। गोल्ली की बात सुन कर जब कमरे में गया तो श्यामलाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो गोल्ली कोल ने सच उगलना शुुरू कर दिया। बताया कि रात उसका पति शराब पिये हुये था। पहले तो दोनो लोग लेटे हुये थे। अचानक उसका पति भड़क गया और विवाद करने लगा। धक्का देने पर उसका पति गिर गया उसी दौरान वहां रखी लकड़ी की मुगरी से सिर पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया।

Also Read: Rewa News: पत्नी के साथ सो रहे मजदूर पर आधी रात को हुआ हमला, पत्थर पटककर हत्या

फोन कर पत्नी को बुलाया था रीवा

बताया जाता है कि श्यामलाल कोल मजदूरी करने मथुरा गया था। कई माह बाद मथुरा से लौट रहा था। सीधी जिले के खड्डा गांव में रह रही अपनी पत्नी को श्यामलाल ने रीवा अपने साढू के घर बुलाया था। शनिवार को मथुरा की ओर से श्यामलाल पहुंचा और खड्डा से उसकी पत्नी।  रात दोनो साढू भाई बैठ कर शराब पी और अपने-अपने कमरों में सोने चले गये। बताया गया कि रात लगभग तीन बजे हत्या को अंजाम दे दिया गया।

No comments:

Post a Comment