Wednesday, 8 March 2023

Rewa News : मुख्यमंत्री ने मऊगंज की जनता के साथ किया अन्याय, जानिये क्यों कही बन्ना ने ये बात



रीवा। मऊगंज जनता के वर्षो की मेहनत और आंदोलन का ही परिणाम है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज को जिला बनाये जाने की घोषणा की है। मेरे साथ आंदोलन करने वाली जनता का हम सम्मान करेंगे। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। अप्रैल माह या फिर 16 अगस्त को वृहद रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें साथ लडऩे वाली मऊगंज के लगभग 50 हजार की संख्या में जनता को सम्मानित किया जायेगा। उक्त बातें मंगलवार को आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान मऊगंज जिले के पूर्व कांग्रेस विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कही। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि मऊगंज को जिला बनाये जाने की बुनियाद पूर्व विधायक स्व. रामधनी मिश्रा ने रखी थी। उसके बाद संघर्ष समिति एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने आवाज उठाई। हमने तो बस रेस दिया है जिसमें मऊगंज की जनता ने उनके साथ लड़ाई लड़ी। चार बार मऊगंज की हजारों की संख्या में जनता के साथ आंदोलन किया और गिरफ्तारी दी। तब जाकर आज मऊगंज जिला घोषित हुआ है। लेकिन लड़ाई अभी अधूरी है मऊगंज की जनता को अभी वह सुविधायें नहीं मिली जो मिलनी चाहिये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दबाव में आकर मऊगंज को जिला तो घोषित कर दिया परंतु जिले के किसानों को न तो बाणसागर का पानी लाने की घोषणा की और न ही रीवा से मिर्जापुर रेलवे लाइन चालू करने का वादा किया। हम अभी इन मुद्दों के साथ ही युवाओं के रोजगार को लेकर लड़ाई लड़ेंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता डॉ. संदीप पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मऊगंज संजय तिवारी, रफीक अंसारी एंव ननि रीवा के कांग्रेस पार्षद विनोद शर्मा मौजूद रहे।

Also Readहोली के हुड़दंग करने से पहले जानलें लें ये गाइडलाइन! नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

सीएम ने प्लेट में परोसा जिला

पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मऊगंज की जनता के साथ अन्याय किया है। जो नक्शा मऊगंज का होना चाहिये वो नक्शा नहीं है। सीएम ने चाय के प्लेट में मऊगंज जिले को जनता के बीच परोस दिया है। सीएम ने नक्से में तीन तहसील नईगढ़ी, हनुमना और मऊगंज को जोड़ कर जिला घोषित किया। जबकि मनगवां और त्योथर को भी मऊगंज में जोडऩा चाहिये। जो पूर्व विधायक स्व. रामधनी मिश्रा ने मऊगंज को जिला बनाये जाने पर मनगवां एवं त्योथर तहसील को जोड़ कर प्रस्ताव रखा था।

Also Readसपना चौधरी के इन गानों से होली के जश्न में लगायें तड़का, खूब जमेगा रंग, नाचने को हो जायेंगे मजबूर

भाजपा विधायक पर किया पलटवार

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने अपने भाषण में कहा था कि यदि भाजपा की सरकार न होती तो मऊगंज की जनता भूखों मर जाती। भाजपा विधायक के इस वक्तव्य पर पलटवार करते हुये पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा यदि प्रदीप पटेल विधायक न होते तो भूखों मर जाते। उन्होंने जिस मऊगंज की जनता को भूखों मरने की बात की उन्ही जनता के बोट से प्रदीप पटेल आज विधायक बने है। पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि मऊगंज की जनता स्वाभिमानी है, ऐसे बत्तमीज लोगों को सबक सिखाना जानती है। आने वाले चुनाव में मऊगंज की जनता भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को बतायेगी कि भाजपा न होती तो मऊगंज की जनता कैसे जीती है। 

No comments:

Post a Comment