Know these guidelines before celebrating Holi: होली का त्योहार (Holi festival) करीब है। पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जाएगा। लोग होली पर खूब मस्ती करते हैं। होली का त्योहार शांति और सद्भाव के साथ हो इसके लिए अलग-अलग राज्यों में गाइडलाइंस (Holi 2023 Guidelines) जारी की गई हैं। जहां यूपी में जहां फूहड़ गाने बजाने पर पाबंदी लगाई गई है, वहीं बिहार में विवादित स्थानों पर होलिका दहन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। होली मनाने से पहले इन गाइडलाइंस जान लेनी जरूरी हैं, जिससे त्योहार मानते समय रंग में भंग ना पड़े। तो आइए जानते हैं विभिन्न राज्यों में होली पर क्या गाइडलाइंस सरकार की तरफ से जारी की गई हैं।
इन बातों का ध्यान रख मनाएं होली
होली (Holi festival) पर बिहार पुलिस (Bihar Police) की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि होली के दिन लोक संगीत के गायन में फूहड़ और अश्लील शब्दों का उपयोगना करें। विवादित जगहों पर होलिका दहन करने से बचें। होली के गानों में अश्लील का उपयोग न करें। होली खेलते समय महिलाओं के सम्मान का ध्यान रखें। इसके अलावा किसी वर्ग विशेष, व्यक्ति विशेष या संप्रदाय विशेष के खिलाफ विवादति टिप्पणी ना करें।
शराब को लेकर कही ये बात
होली (Holi festival) पर बिहार पुलिस (Bihar Police) की तरफ से ये भी कहा गया है कि प्रदेश में पूरी तरह से शराब बंदी है। शराब पीने पर प्रतिबन्ध रहेगा। शराब खरीदने और बेचने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी को कोई परेशानी हो है तो वह 112 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत कर सकता है।
वहीं, होली (Holi festival) को लेकर यूपी (UP Police) में भी सरकार की तरफ से गाइडलाइन (Holi 2023 Guidelines) जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि होली के दौरान शरारत या उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली पर माहौल खराब करने वालों को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली पर फूहड़ गाने बजाने पर भी रोक लगाई है, ऐसा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
No comments
Post a Comment