Sunday, 12 March 2023

MP News: पिता ने बड़ी ही बेरहमी से की दो मासूम बच्चों की हत्या, जंगल में बरामद हुए शव

Father brutally killed two children: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना समने आई है। पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात पंधरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाल माटी का है। पुलिस की पूछताछ में पिता ने हत्या करना कबूल किया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने यह हत्या किस वजह से की। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधीक्षक पंधाना पहुंचे। 

Also Read:पत्नी व दो साल के बेटे की नृशंस हत्या कर एसआई ने ट्रेन से कटकर दी जान, जानिये वारदात की वजह

साथ नहीं थे दोनों बच्चे 

बताया गया है कि ग्राम लालमाटी निवासी 30 वर्षीय जादू पुत्र लिमडा बारेला पांच मार्च को घर से अपने लड़के वरुण (5) और लड़की सुनिता (3) को लेकर बाइक से अम्बाखेड़ा के लिए निकला था। यहां उसकी ससुराल है, उसकी पत्नी सादूबाई बारेला यही रह रही थी। लेकिन जादू दोनों बच्चों को लेकर उनकी मां सादूबाई के पास लेकर नहीं पहुंचा। शाम करीब 4 बजे वह वापस अपने घर आ गया। लेकिन उसके साथ दोनों बच्चे नहीं थे।
Also Read:एक फूल के दो माली, एक के गले में आई वरमाला, दूसरे पर दुष्कर्म का आरोप, जानिये पूरा मामला

दोनों बच्चों के शव जंगल में मिले

जिसके बाद परिवार ने दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना पंधाना थाने में दी। जादू के मामा गोपाल बारेला की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। इसके बाद से पुलिस लगातार दोनों बच्चों को तलाश रही थी। शुक्रवार को देर रात पुलिस को दोनों बच्चों के शव जंगल में मिले। बड़े ही बेरहमी से आरोपी ने अपने दोनों बच्चों की हत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

No comments:

Post a Comment