Friday, 30 June 2023

Rewa: समदड़िया बिल्डर के निर्माणाधीन कांप्लेक्स में मिक्सर मशीन की चपेट में आई महिला की मौत

 

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा शहर में समदड़िया बिल्डर के निर्माणाधीन कांप्लेक्स के लिए कंक्रीट का मसाला बनाया जा रहा था, इसी दौरान मशीन पलट गई। जिसकी चपेट में आने से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। अमहिया थाना क्षेत्र में सिरमौर चौराहे के समीप गुरुवार की सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद अन्य श्रमिक दौड़े और मशीन को उठाकर साइड में किया। तब तक महिला की जान जा चुकी थी। हादसे के बाद अमहिया पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्ट मार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजवाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों को शव सौंप दिया है।

Also Read13 की दुल्हन से शादी रचाने आया 32 साल का दूल्हा, वरमाला डालने की चल रही थी तैयारी, तभी...

जानकारी के मुताबिक रामबहादुर गोड़ निवासी पाली जिला उमरिया अपने परिवार के साथ रीवा में रहकर समदड़िया बिल्डर के निर्माणाधीन कांप्लेक्स में मजदूरी का कार्य करता है। प्रतिदिन की तरह 29 जून की सुबह पत्नी रामबाई गोड़ 40 वर्ष के साथ मजदूरी करने के लिए पहुंचा। तभी महिला मिक्सर मशीन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। श्रमिक की मौत से हड़कंप मच गया। कई मजदूरों ने आरोप लगाया कि समदड़िया बिल्डर के कार्य में मजदूरों को सुरक्षा के उपकरण नहीं दिए जाते है। मजदूर जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। जिला प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि की छत्रछाया होने की वजह से कोई सुनवाई भी नहीं होती है। 

No comments:

Post a Comment