Thursday, 10 August 2023

रीवा में सीएम शिवराज ने किया रोड शो, जनदर्शन यात्रा के दौरान किया लोगों से संवाद, देखें झलकियां

रीवा। मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान निर्धारित समय पर रीवा पहुंचे। उनका हैलीकाप्टर दोपहर 12 बजे सैनिक स्कूल हेलीपैड (Sainik School Helipad) पर लैंड हुआ। जहाँ से वो कालेज चौराहा स्थित विवेकानंद पार्क पहुंचे और यहां पर विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही  उनका रीवा में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री विकास रथ में सवार होकर शहर में निकले और समाज के विभिन्न वर्गों तथा आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उनके साथ रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनसमुदाय साथ चलता रहा। उपस्थित रहा. इसके बाद सीएम शिवराज की जनदर्शन यात्रा शुरू हुई ।  सीएम ने वे यहां कॉलेज चौराहे से अस्पताल चौराहे तक रोड शो किया। 

Also ReadMP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज रीवा में करेंगे 'जनदर्शन' देंगे 153.317 करोड़ रुपए की सौगात

अस्पताल चौराहे में समाप्त हुआ रोड शो 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) की जनदर्शन यात्रा कॉलेज चौराहा स्थित विवेकानंद पार्क से प्रारम्भ होकर होकर अस्पताल चौराहे पर पहुंची। जहां पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोड शो समाप्त हुआ। जनदर्शन यात्रा के दौरान इस मार्ग पर जगह-जगह बनाए गए मंच के माध्यम से पुष्प वर्षा कर सीएम का स्वागत किया गया। जहां लाड़ली लक्ष्मी बेटियों तथा विद्यार्थियों के साथ ही मुख्यमंत्री, खिलाड़ियों, व्यापारियों, स्वसहायता समूह के सदस्यों, भूतपूर्व सैनिकों, सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों भेंट कर संवाद किया। 



No comments:

Post a Comment