Thursday, 10 August 2023

रीवा को मिटाकर सरकारी भवनों में दिखने लगा मऊगंज जिले का नाम, आयोजन की तैयारियां भी हुईं तेज

 

रीवा. मध्यप्रदेश में नवगठित जिले मऊगंज का नाम अब सरकारी भवनों में दिखने लगा है। रीवा से अलग कर बनाये गए मऊगंज जिले में स्कूलों एवं अन्य सरकारी भवनों में रीवा का नाम मिटाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। सीएम राइज स्कूल परिसर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की रिहर्सल शुरू है। इसमें 90 पुलिसकर्मियों की टीम हिस्सा ले रही है। इसमें पांच टीमें बनाई गई हैं। एनसीसी और एनएसएस के छात्र भी शामिल हो रहे हैं।

Also Readराहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ पर MP की लेडी IAS ने महिला सांसदों को दिखाया आइना, ट्वीट कर कहा...

जिले का पहला जिलास्तरीय कार्यक्रम होने की वजह से छात्रों में उत्साह भी है। हालांकि रिहर्सल में तो छात्रों को शामिल होने का मौका दिया गया है लेकिन वह मुख्य कार्यक्रम में शामिल हो पाएंगे इस पर असमंजस बना हुआ है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में छात्रों की ओर से एनसीसी और एनएसएस की टीमें ही परेड में शामिल कराई जाती हैं। छात्र परेड में शामिल होने के लिए अधिकारियों से लगातार मांग कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की एक टीम को अवसर दिया जा सकता है लेकिन कई स्कूलों के छात्र होने की वजह से किसे अवसर मिलेगा यह तय करना मुश्किल हो रहा है।


No comments:

Post a Comment